बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की महिला छोटी कुमारी की कहानी बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली है। करीब दो साल पहले छोटी ने अपने पति, परिवार और घर को छोड़ दिया था। छोटी कुमारी सिउर गांव के युवक ऋषभ कुमार के साथ भागकर केंद्र शासित प्रदेश दमन चली गई थी। दोनों ने वहां किराये का कमरा लिया और पति-पत्नी की तरह रहने लगे।परिजनों ने तब रोह थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन छोटी वापस नहीं लौटी। छोटी कुमारी ने जिस प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू किया था, वो कुछ ही सालों में उसकी जान का दुश्मन बन गया। प्रेमी ने छोटी कुमारी की निर्मम हत्या कर दी। बीते दिनों किसी विवाद में ऋषभ ने छोटी की हत्या कर दी। पहचान छिपाने और शव ठिकाने लगाने के लिए उसने मृतका के शव को एक बड़े ट्रॉली बैग में ठूंस दिया। बैग को बाहर ले जाने की कोशिश में असफल रहने के बाद उसने कमरे का ताला बंद कर दिया और फरार हो गया। कई दिनों तक बंद कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी। मकान मालिक ने दमन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर रखे बैग से छोटी कुमारी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान नवादा के मनीष उपाध्याय की पुत्री के रूप में हुई। दमन पुलिस ने नवादा पुलिस के जरिए परिजनों को सूचना दी। परिवार के सदस्य दमन पहुंच गए हैं। सिउर गांव में खबर फैलते ही कोहराम मच गया। दमन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ऋषभ कुमार फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस हत्या की मुख्य वजह और सटीक तारीख का पता लगाने में जुटी है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *