कोलकाता के नीलरतन सरयकार (NRS) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ऑन-ड्यूटी नर्स रूपाली दास (30) की मौत हो गयी. मृतका के पति राहुल दास ने मौत के कारणों पर संदेह जताते हुए अस्पताल प्रशासन से गुहार लगायी है कि रूपाली के शव का पोस्टमार्टम एनआरएस अस्पताल में न करवाकर किसी अन्य सरकारी अस्पताल में कराया जाये. अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि परिजन जहां चाहेंगे, पोस्टमार्टम वहीं कराया जाएगा.
- रूपाली दास (30) बुधवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी पर आयी थी.
- रात करीब 10:30 बजे स्त्री रोग विभाग भवन के प्रसव-पूर्व वार्ड (Ante-natal Ward) के स्टाफ टॉयलेट में गयी.
- काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो सहकर्मियों ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा
- शौचालय में फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी थी रूपाली दास
- डॉक्टरों ने जांच के बाद रूपाली दास को मृत घोषित कर दिया
- रूपाली के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं, एनेस्थेटिक दवा के ओवरडोज की आशंका
- रूपाली दास के पास से नहीं मिला है कोई सुसाइडल नोट
गुरुवार दोपहर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी एनआरएस अस्पताल पहुंचे. स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन, वरिष्ठ डॉक्टरों और बुधवार रात ड्यूटी पर मौजूद अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से बात कर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली. मंत्री के साथ कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी मौके पर मौजूद था. लालबाजार की होमीसाइड शाखा (Homicide Squad) ने जांच शुरू कर दी है. कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त (अपराध) कुणाल अग्रवाल और डीसी (ईस्ट सब-अर्बन) सुविमल पाल ने भी घटनास्थल का दौरा किया. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कुणाल अग्रवाल ने बताया कि घटना से जुड़े कुल 3 स्थानों (क्राइम सीन) को सील कर दिया गया है. पुलिस को मौके से एक स्ट्रेचर मिला है. अस्पताल के प्रसव-पूर्व वार्ड (HDU) व आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. अस्पताल और पुलिस सूत्रों ने बताया है कि दमदम की रहने वाली रूपाली की बुधवार रात 8 बजे एनआरएस के स्त्री रोग विभाग के एचडीयू (HDU) में नाइट ड्यूटी शुरू हुई थी. रात करीब 10:20 बजे वह टॉयलेट में गयी. काफी देर तक बाहर न आने पर 10:27 बजे सहकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ दिया. वह अंदर अचेत पड़ी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल सूत्रों का कहना है कि ड्यूटी पर आने के बा
