पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले बीते शुक्रवार को ही इसके दाम बढ़े थे। इस तरह पांच दिन में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे जबकि डीजल की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इससे 5 दिन पहले दोनों ईंधनों में तीन रुपये या इससे ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी। करीब 4 साल में पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। इंडियन ऑयल कॉपोरेशन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में अब पेट्रोल का प्रति लीटर दाम 98.64 रुपये हो गया है। कोलकाता में 96 पैसे की बढ़ोतरी के साथ कीमत 109.70 रुपये, मुंबई में 91 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 107.59 रुपये और चेन्नई में 82 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 104.49 रुपये पर पहुंच गई है। एक अनुमान के मुताबिक कच्चा तेल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर 1,380 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। आईओसी के मुताबिक आज दिल्ली में डीजल 91 पैसे महंगा होकर इसका प्रति लीटर दाम 91.58 रुपये पर पहुंच गया। कोलकाता में यह 94 पैसे महंगा होकर 96.07 रुपये, मुंबई में 94 पैसे महंगा होकर 94.08 रुपये और चेन्नई में 86 पैसे महंगा होकर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है। कच्चे तेल की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 2.11 फीसदी गिरावट के साथ 109.7 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.59 फीसदी गिरावट के साथ 102.7 डॉलर प्रति बैरल पर है। हालांकि इंडियन बास्केट में तेजी आई है और यह 1.30 फीसदी तेजी के साथ 110.7 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

दिल्ली98.6491.58
कोलकाता109.7096.07
मुंबई107.5994.08
चेन्नई104.4996.11
नोएडा98.6591.93
फरीदाबाद99.8292.31
लखनऊ98.4291.73
पटना109.5495.38
रांची101.7296.70
गुरुग्राम99.5192.01

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *