आज शनिवार, 23 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर बढ़ा दी हैं. यह मई के महीने में तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. 15 मई से ही सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का असर धीरे-धीरे ग्राहकों पर डालना शुरू कर दिया है. 10 दिनों के अंदर ईंधन की कीमतों में हुई इस तीसरी बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 87 पैसा प्रति लीटर और महंगा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत में  91 पैसे की और बढ़ोतरी की गई है. इस ताजा बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि 92.49 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. अमेरिका-ईरान में जंग और मिडिल-ईस्ट में तनाव के चलते वैश्विक बाजारों में ब्रेंट क्रूड ऑयल 104 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है. इसके दबाव में आकर तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने इस महीने कुल तीन बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 4.80 रुपये से 5.00 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है. यानी कि महज 10 दिनों के अंदर कीमतें फिर से बढ़ाई गई हैं. यह देश की आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है. 

15 मई 2026- पहली बार सीधे 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई.

19 मई 2026- दूसरी बार करीब 90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए. 

23 मई 2026- आज तीसरी बार फिर करीब 90 पैसे का इजाफा किया गया.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *