भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक महाराष्ट्र और हरियाणा के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे महाराष्ट्र के नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राज्य गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नासिक पहुंचेंगी। यहां वे सिंहस्थ महाकुंभ से जुड़े ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति 1 नवंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित हीरक जयंती समारोह में हिस्सा लेंगी। यह कार्यक्रम हरियाणा राज्य के गठन के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में राष्ट्रपति स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक उत्सव में भी शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में स्वामी श्रद्धानंद के योगदान और बलिदान को याद किया जाएगा। राष्ट्रपति का यह दो दिवसीय दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के कई आयोजनों से जुड़ा रहेगा।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *