अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा अनियमितता प्रकरण में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से सात के पास से करीब 79 लाख रुपये की बरामदगी हुई है। एक आरोपी सुभाष चंद्र के पास से कोई नकदी बरामद नहीं हुई, जबकि अन्य सात आरोपियों से धनराशि बरामद की गई है। मामले में कुछ बैंक कर्मियों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब सोमवार को उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी रिमांड की मांग करेगी। सुनवाई के दौरान सिविल जज (जूनियर डिवीजन) निवेदिता सिंह तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय भी मौजूद रहे। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा ने पूरे मामले की जानकारी दी है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *