पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि गुरुवार को एक दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उनका कार्यक्रम शिक्षा और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। राज्यपाल बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सीधे उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए। कोलकाता से विमान के जरिए बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचने के बाद राज्यपाल आर. एन. रवि उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उनके राज्य के 20 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने का कार्यक्रम है। बैठक में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, विश्वविद्यालयों के प्रशासन और शैक्षणिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। राज्यपाल दोपहर में उत्तर बंगाल के शाखा सचिवालय उत्तरकन्या पहुंचेंगे। यहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में उत्तर बंगाल से जुड़े विकास और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा हो सकती है। दिनभर के निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद राज्यपाल आर. एन. रवि शाम को विमान से कोलकाता लौट जाएंगे। उनके इस दौरे को उत्तर बंगाल में शिक्षा और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *