तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने तत्काल हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई नियमित कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होगी। तृणमूल कांग्रेस की ओर से अदालत में कहा गया कि पार्टी को 19 जून को बैंक की ओर से सूचना मिली थी कि उसके तीन खातों में डेबिट ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी गई है। पार्टी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जल्द सुनवाई की मांग की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि बैंक खातों को फ्रीज करने में पुलिस की भूमिका क्या रही है। अदालत ने कहा कि याचिका में कई पहलू स्पष्ट नहीं हैं और सभी पक्षों को नोटिस देकर नियमित प्रक्रिया के तहत मामला आगे बढ़ाया जाना चाहिए। TMC की ओर से सोमवार और फिर मंगलवार को जल्द सुनवाई की मांग की गई, लेकिन हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई का अनुरोध स्वीकार नहीं किया। अब मामले की सुनवाई सामान्य न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगी।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *