केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने पश्चिम बंगाल को केंद्र सरकार की ‘उड़ान 2.0’ (UDAN 2.0) योजना में शामिल करने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस योजना के तहत अगले 10 वर्षों में देश भर में बनने वाले 100 नए हवाई अड्डों में से 4 नए सिविल एयरपोर्ट पश्चिम बंगाल में स्थापित किए जाएंगे। ‘उड़ान 2.0’ योजना के अंतर्गत राज्य के चार प्रमुख स्थलों पर नए सिविल एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे:

  1. हासिमारा (अलीपुरद्वार)
  2. बालुरघाट (दक्षिण दिनाजपुर)
  3. कलाईकुंडा (पश्चिम मेदिनीपुर)
  4. छर्रा (पुरुलिया)

इन सभी हवाई अड्डों पर नैरो-बॉडी एयरक्राफ्ट (Narrow-body aircraft) के संचालन की योजना बनाई गई है ताकि क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने कोलकाता में लगातार बढ़ते हवाई यातायात के दबाव को देखते हुए दूसरे एयरपोर्ट के निर्माण की संभावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुंबई की तरह कोलकाता जैसे मेट्रो शहर में भी एक अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे की आवश्यकता है, जिससे बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। कोलकाता हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय विशेष रूप से प्रयासरत है। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि कोलकाता से यूरोप के लिए

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *