सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने गुरुवार को अनिल अंबानी से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शिकायत पर की गई, जिसमें रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) पर करीब 2,929 करोड़ रुपये के फ्रॉड का आरोप है। CBI ने अनिल अंबानी को कल यानी शुक्रवार को फिर से पूछताछ के लिए अपने ऑफिस में बुलाया है। SBI का कहना है कि RCom और अनिल अंबानी ने लोन की शर्तों का पालन नहीं किया और पैसे का गलत इस्तेमाल किया, जिससे बैंक को भारी नुकसान हुआ। बैंक ने पिछले साल जून में इन खातों को “फ्रॉड” घोषित कर दिया था। इसी मामले में CBI पहले RCom के दफ्तर और अनिल अंबानी के घर पर भी छापेमारी कर चुकी है। अनिल अंबानी के साथ, ऑथम इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के फुल-टाइम डायरेक्टर अमित डांगी को भी बुलाया गया और उनसे 7 घंटे तक पूछताछ की गई। ऑथम इंवेस्टमेंट ने रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के एसेट्स अपने कब्जे में ले लिए हैं, दोनों की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *