प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से देश को एक बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे को रफ्तार देते हुए प्रधानमंत्री ने जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया है। इस भव्य कार्यक्रम में दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई, जिससे कई राज्यों के यात्रियों का सफर अब बेहद आसान हो जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए इन 75 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अब आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। पीएम मोदी ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअली इन सभी स्टेशनों का शुभारंभ किया। इस दौरान पंजाब के विकास को रफ्तार देने के लिए ₹5,470 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की सौगात दी गई, जिससे क्षेत्र में व्यापार और परिवहन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। धार्मिक पर्यटन और अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई है। अमृतसर (छहर्टा) से वाराणसी के बीच शुरू की गई यह नई एक्सप्रेस ट्रेन सीधे तौर पर पंजाब और उत्तर प्रदेश को जोड़ेगी। इस सेवा के शुरू होने से न केवल आम यात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि तीर्थयात्रा, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी एक नया बूस्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के मोर्चे पर दूसरी बड़ी सौगात करटेलि पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस के रूप में मिली है। यह नई ट्रेन सेवा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच के सफर को पहले से ज्यादा तेज और सुगम बनाएगी। रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, करतोली पंजाब से अंबाला सिटी के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 14502 सुबह 08:30 बजे करतोली से प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:55 बजे अंबाला सिटी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी की दिशा में, अंबाला सिटी से करतोली पंजाब के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 14501 शाम 04:15 बजे अंबाला सिटी से रवाना होगी और रात 08:25 बजे करतोली वापस पहुंचेगी। अपनी इस यात्रा के दौरान यह ट्रेन दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा, ऊना (हिमाचल), नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, सरहिंद और राजपुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों में रुकेगी।

क्र. सं.स्टेशन का नामराज्य
1नांदुरामहाराष्ट्र
2बारामतीमहाराष्ट्र
3जुन्नोर देवमध्य प्रदेश
4हरपालपुरमध्य प्रदेश
5छतरपुरमध्य प्रदेश
6टीकमगढ़मध्य प्रदेश
7अशोक नगरमध्य प्रदेश
8सांचीमध्य प्रदेश
9शिवपुरीमध्य प्रदेश
10विदिशामध्य प्रदेश
11ब्योहारीमध्य प्रदेश
12बालाघाटमध्य प्रदेश
13छिंदवाड़ामध्य प्रदेश
14नैनपुर जंक्शनमध्य प्रदेश
15भिंडमध्य प्रदेश
16तालचेरओडिशा
17बलांगीरओडिशा
18बरपालीओडिशा
19केसिंगाओडिशा
20पारलाखेमुंडीओडिशा
21बिमलगढ़ओडिशा
22बारिपदाओडिशा
23शिवनारायणपुरबिहार
24डीगराजस्थान
25सोमेसरराजस्थान
26दौसाराजस्थान
27खैरथलराजस्थान
28बाड़मेरराजस्थान
29गोटनराजस्थान
30गंगापुर सिटीराजस्थान
31जैसलमेरराजस्थान
32फतेहपुरउत्तर प्रदेश
33मोदीनगरउत्तर प्रदेश
34शामलीउत्तर प्रदेश
35पनकी धामउत्तर प्रदेश
36धामपुरउत्तर प्रदेश
37विंध्याचलउत्तर प्रदेश
38ऐशबाग जंक्शनउत्तर प्रदेश
39जलपाईगुड़ी रोडपश्चिम बंगाल
40हल्दीबाड़ीपश्चिम बंगाल
41मजबाटअसम
42नरवानाहरियाणा
43कालकाHaryana
44जालंधर कैंटपंजाब
45आनंदपुर साहिबपंजाब
46मुक्तसरपंजाब
47मोहालीपंजाब
48हर्रावालाउत्तराखंड
49अंब अंदौराहिमाचल प्रदेश
50रायनपाडुआंध्र प्रदेश
51कंबमआंध्र प्रदेश
52मंगलागिरिआंध्र प्रदेश
53हाई-टेक सिटीतेलंगाना
54चांपाछत्तीसगढ़
55बालोदछत्तीसगढ़
56सरोनाछत्तीसगढ़
57मुरीझारखंड
58पिस्काझारखंड
59निलंबूर रोडकेरल
60परप्पनंगडीकेरल
61थालास्सेरीकेरल
62तिरुरकेरल
63अंगमाली फॉर कालडीकेरल
64चालाकुडीकेरल
65चिन्ना सलेमतमिलनाडु
66चेन्नई पार्कतमिलनाडु
67कुन्नूरतमिलनाडु
68बंटवालाकर्नाटक
69अलनावरकर्नाटक
70बादामीकर्नाटक
71कोप्पलकर्नाटक
72गोधरागुजरात
73प्रतापनगरगुजरात
74पोरबंदरगुजरात
75भक्तिनगरगुजरात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *