केंद्र सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की तीनों मांगों को मान लिया है। इसके साथ ही सीजेपी ने एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी आंदोलन को वापस लेने का ऐलान किया है। सरकार के साथ तीन राउंड की बैठक के बाद शनिवार को ये फैसला लिया गया। CJP प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच बातचीत के बाद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, ‘हमारी सभी मांगें मान ली गई हैं। हम प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे तुरंत प्रभाव से शांतिपूर्ण ढंग से अपना प्रदर्शन वापस ले लें।’ सरकार के साथ बातचीत के बाद CJP के सौरव दास ने सभी प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील की, क्योंकि सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि सरकार NEET से जुड़ी आत्महत्याओं के पीड़ितों के परिवारों को नियमों के तहत आर्थिक मुआवजा देगी। आशुतोष रांका ने बताया, ‘इसके अलावा, हमने सरकार के सामने पांच सूत्रीय मांग पत्र भी रखा, जिसमें शिक्षा और परीक्षा में बड़े सुधारों की बात कही गई थी। हम उस मांग पत्र को लेकर लगभग चार हफ़्ते बाद फिर से सरकार से मिलेंगे ताकि बड़े सुधारों पर मिलकर काम किया जा सके। अगर सरकार इन सभी मांगों को मान लेती है, तो हम अपना आंदोलन भी वापस ले लेंगे।’ सरकार के साथ बातचीत के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा, ‘हमारी सभी मांगें मान ली गई हैं, इसलिए हम प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे तुरंत हट जाएं और शांतिपूर्वक घर लौट जाएं। हम आपको अपनी भविष्य की रणनीति या किसी अन्य मुद्दे के बारे में जानकारी देंगे। लेकिन हम प्रदर्शनकारियों से तुरंत हटने का अनुरोध करते हैं।’ कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ‘कॉकरोच जनता पार्टी यह घोषणा करती है कि हम अच्छे विश्वास के साथ अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं, और यह मानते हुए कि तय की गई शर्तों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष रांका ने कहा, ‘हमने NEET से प्रभावित परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी। सरकार इस पर सहमत हो गई है और कहा है कि नियमों और कानूनों के तहत उन परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *