अमेरिका को एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने दहल दिया है. वैसे तो अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार जो हुआ उसने पूरे सदमे में डालने का काम किया है. इस बार गोलीबारी की वजह पारिवारिक कलह थी और हमलावर ने अपने ही परिवार को 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. आखिर में हमलावर ने भी अपनी जान ले ली. यह घटना सोमवार, 1 जून को अमेरिका के आयोवा राज्य के मस्काटीन शहर में हुई. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि इस हिंसा की जड़ एक घरेलू विवाद था. रिपोर्ट के अनुसार दोपहर करीब 12 बजकर 12 मिनट पर पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली. जब पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम एक घर पहुंची, तो वहां का मंजर बेहद भयावह था. घर के अंदर चार लोग मृत पड़े थे. सभी की मौत गोली लगने से हुई थी. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर, 52 साल का रयान विलिस मैकफारलैंड था और अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही वहां से निकल चुका था. उसकी तलाश शुरू की गई और कुछ देर बाद उसे मिसिसिपी नदी के किनारे एक ट्रेल पर ढूंढ लिया गया. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि सभी हत्याएं एक घरेलू विवाद से जुड़ी थीं. अधिकारियों का मानना है कि मरने वाले सभी लोग हमलावर के परिवार के सदस्य थे. पुलिस प्रमुख ने यह भी बताया कि संदिग्ध का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड था, हालांकि उन्होंने उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी.  रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने साफ किया कि अब आसपास के लिए कोई सक्रिय खतरा नहीं है और मामले की विस्तार से जांच जारी है. इस दर्दनाक घटना ने पूरे मस्काटीन शहर को झकझोर दिया है. लोग यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर एक पारिवारिक विवाद इतना हिंसक और जानलेवा कैसे बन गया.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *