दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 घायलों को AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट करवाया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। दक्षिणी दिल्ली जिले के DCP अनंत मित्तल ने बताया कि जिस जगह मलबा गिरा, वहां मेडिकल स्टूडेंट्स की कैंटीन थी। आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। पुलिस और बचाव दलों ने अब तक करीब 12 लोगों को बाहर निकाला है। घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। NDRF, DDMA, फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है. इस घटना के कारण इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही नुकसान और हताहतों की सही जानकारी सामने आ सकेगी. राहत कार्य में एनडीआरएफ की टीमें भी जुट गई हैं. इसके अलावा दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, एमसीडी, सीएटीएस और सिविल डिफेंस की टीमें भी संयुक्त रूप से ऑपरेशन चला रही हैं. सभी एजेंसियां मिलकर मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं. घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ और दहशत का माहौल बन गया. आसपास के लोगों को तुरंत सुरक्षित दूरी पर हटाया गया ताकि बचाव कार्य में किसी तरह की दिक्कत न आए.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *