पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी जी गुरुवार को वकील की ड्रेस में कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं. बताया जा रहा है कि चुनाव बाद हिंसा से जुड़ी PIL मामले में वह चीफ जस्टिस सुजॉय पाल के सामने अपनी दलील रखेंगी. यह याचिका टीएमसी नेता और वकील कल्याण बनर्जी के बेटे द्वारा दायर की गई थी. सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी कई अहम पहलुओं पर सवाल उठा सकती हैं. इससे पहले भी वह सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील अपनी दलील पेश कर चुकी हैं.
