प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन के पहले दिन होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नागरिकों की मौत से जुड़े मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया। आउटरीच सेशन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक समुद्री व्यापार को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हाल की घटनाओं में कई भारतीय नागरिकों की जान गई है, जो अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा केवल एक देश की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति स्थापना की दिशा में हो रहे प्रयासों का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में संघर्ष के कारण कई मित्र देशों को जन-धन की क्षति उठानी पड़ी है, जिसका असर वैश्विक स्थिरता और व्यापार पर भी पड़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में किसी भी प्रकार की बाधा का सीधा असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इसलिए समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। आउटरीच सेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सहित कई प्रमुख वैश्विक नेता मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी और ट्रम्प एक साथ बैठे नजर आए और दोनों के बीच अनौपचारिक बातचीत भी हुई। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच आज शाम 6:30 बजे द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इसमें भारत-अमेरिका व्यापार, टैरिफ, निवेश और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *