पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक दूध की वैन से टक्कर से बचने की कोशिश में बस पलट गई। इस हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। यह हादसा आज सुबह मंदिर बाजार इलाके के पास रामगंगा रोड पर हुआ, जब बस धोलाहाट से लक्ष्मीकांतपुर जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दूध की वैन से टक्कर से बचने के लिए बस सड़क के एक खराब हिस्से की तरफ तेजी से मुड़ गई और पलट गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बताया कि कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर ट्रैफिक रुक गया, जिसके बाद पुलिस ने पलटी हुई बस को हटाकर गाड़ियों का आना-जाना बहाल किया। वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों और बस ऑपरेटरों ने खराब सड़क की तुरंत मरम्मत की मांग की, उनका आरोप है कि सड़क की खराब हालत इस हादसे के लिए जिम्मेदार है।
