दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया. फुकेट से दिल्ली आ रही ए/र इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस हुआ, जिसकी वजह से कई यात्रियों को चोटें लगी हैं.मौके पर एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. एयर इंडिया ने ये जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक कई एंबुलेंस एयरपोर्ट से घायलों को अस्पताल ले गई हैं. फ्लाइट में सवार एक यात्री ने बताया कि विमान बहुत तेजी से नीचे आया, जिसकी वजह से कई यात्री घायल हो गए उनको चोटें लगी हैं. गनीमत रही कि फ्लाइट की लैंडिंग सही सलामत हो गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि चोटें उनको जरूर लगी हैं. इस हादसे के बाद सभी यात्री डरे हुए हैं. एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट उड़ाने के समय अचानक से बहुत नीचे आ गई, जिसकी वजह से कई यात्रियों के सिर सीधा सीलिंग में टकरा गए. कई लोगों के सिर पर सूजन भी आई है.फ्लाइट पूरी फुल थी. एअर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 उड़ान को दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इससे विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ. हालांकि उसने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित विमान से उतर गए. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.कुछ यात्रियों और क्रू को हल्की चोटें आईं हैं. एहतियात के तौर पर उन्हें एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और इलाज के लिए ले जाया गया है.एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. भावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है और घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *