इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में ही ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है। ऐसा रोज-रोज नहीं होता, जब कोई सीक्वल फिल्म दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाए कि कमाई पुरानी यादों से कहीं आगे निकल जाए। 2007 में रिलीज ‘आवारापन’ जहां अपने गानों और इमरान की दमदार एक्टिंग के कारण ‘कल्ट क्लासिक’ बनी, वहीं ‘आवारापन 2’ ने 6 दिनों में ही देश में अपने बजट से करीब 2.5 गुना अधिक कमाई कर ली है। यही नहीं, यह वर्ल्डवाइड ₹150 करोड़ के पार चली गई है। बुधवार को भी फिल्म ने सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को धोबी पछाड़ देते हुए 382.14% अधिक कमाई की है। नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी ‘आवारापन 2’ का बजट ₹45 करोड़ है। जबकि इसने छह दिनों में देश में ₹107 करोड़ से अधिक का नेट कलेक्शन किया है। दूसरी ओर, इसी के साथ रिलीज हुई सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ बदहाल है। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी ₹150 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म, छह दिनों में ₹32 करोड़ ही कमा पाई है। छठे दिन ‘आवारापन 2’ की कमाई में थोड़ी और गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन यह वीकडेज में स्वाभाविक माना जा सकता है। मंगलवार को ₹9.75 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने बुधवार को ₹6.75 करोड़ का नेट बिजनस किया है। इसकी एक वजह यह भी है कि मंगलवार को ‘ट्यूजडे ऑफर’ के कारण सिनेमाघरों में टिकटें सस्ती थीं और भीड़ बढ़ी थी। बहरहाल, ‘आवारापन 2’ ने छह दिनों में भारत में कुल 128.29 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹107.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।
- पहला दिन, शुक्रवार- ₹22.00 करोड़
- दूसरा दिन, शनिवार- ₹33.75 करोड़
- तीसरा दिन, रविवार- ₹26.00 करोड़
- चौथा दिन, सोमवार- ₹9.25 करोड़
- पांचवां दिन, मंगलवार- ₹9.75 करोड़
- छठा दिन, बुधवार- ₹6.75 करोड़
विदेशों में भी इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की यह फिल्म अच्छा बिजनस कर रही है। छठे दिन ओवरसीज मार्केट में ₹1.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। इससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस
