पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर रविवार को एक प्राइवेट कंपनी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि एयरक्राफ्ट को मामूली नुकसान पहुंचा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह एयरक्राफ्ट पायलट ट्रेनिंग देने वाली कंपनी ‘कार्वर एविएशन’ का है. बताया गया कि ट्रेनी एयरक्राफ्ट से फिसलकर आगे निकल गया था. घटना के तुरंत बाद पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. बारामती के एसपी के अनुसार, बारामती एयरफील्ड पर एक ट्रेनिंग अभ्यास के दौरान दोपहर करीब 12 बजे एयरक्राफ्ट के साथ रनवे से बाहर जाने की घटना हुई. एयरक्राफ्ट अभ्यास के लिए सुबह 6.39 बजे (यूटीसी) निकला था. इसमें कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जुंदरे सवार थे. एसपी ने अपने बयान में कहा कि एयरक्राफ्ट शुरू में लिंक ब्रावो के जरिए रनवे पर आया और रनवे 29 के थ्रेशोल्ड पर लाइन अप हुआ. हालांकि, यहां उसने एक रिजेक्टेड टेक-ऑफ किया. इसके बाद, एयरक्राफ्ट को रनवे 11 के थ्रेशोल्ड पर लाइन अप किया गया, जहां एक और रिजेक्टेड टेक-ऑफ किया गया. इसी अभ्यास के दौरान एयरक्राप्ट को रनवे पर पूरी तरह से रोका नहीं जा सका और वह रनवे 29 के थ्रेशोल्ड से आगे निकल गया. इसके बाद वह रनवे 29 के थ्रेशोल्ड से बाहर चला गया. इससे पहले मई 2026 में भी बारामती एयरपोर्ट के पास रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी का एक ट्रेनिंग विमान तकनीकी खराबी के बाद क्रैश-लैंड हुआ था. उस घटना में भी ट्रेनी पायलट सुरक्षित बच गया था. वहीं, जनवरी 2026 में बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर विमान हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई थी. ⁠लगातार सामने आ रही विमान दुर्घटनाओं ने बारामती एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, विमान संचालन और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *