बिहार के बेगूसराय में गुरुवार को बड़ा नाव हादसा हो गया। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रजौली गांव के पास गंगा की सहायक ढाब नदी में करीब 20 लोगों से भरी नाव अचानक पलट गई। नाव पर सवार लोग दियारा इलाके से परवल की रोपाई कर लौट रहे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग नदी में डूबने लगे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नाव पर सवार करीब 18 लोग तैरकर किसी तरह नदी से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बछवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और पुलिस लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। यह घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रजौली गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार लोग चमथा दियारा इलाके में परवल की रोपाई करने गए थे। काम पूरा करने के बाद सभी नाव से वापस लौट रहे थे।नाव जब चमथा रजौली के पास नदी के किनारे पहुँचने वाली थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते नाव नदी में पलट गई और उसमें सवार लोग पानी में गिर गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद करीब 18 लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, दो लोगों के लापता होने से उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची।लापता लोगों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, दोनों लोगों का पता लगाने के लिए खोजबीन जारी होने की जानकारी दी गई है। नाव पलटने की घटना में चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए बछवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में चंदन कुमार और उनके दादा भोला महतो भी शामिल बताए गए हैं।चंदन कुमार और भोला महतो के मुताबिक, वे अन्य लोगों के साथ परवल की रोपाई करने चमथा दियारा गए थे। लौटते समय नाव किनारे पहुंचने ही वाली थी कि अचानक पलट गई। इसके बाद नाव पर सवार लोग पानी में इधर-उधर बहने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि नाव पलटने से दो लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। उनकी तलाश की जा रही है।हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *