पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश सामने आई है। एसटीएफ ने राज्य के बर्धमान जिले से हामिद मंडल के आतंकी को अरेस्ट किया है। एसटीएफ ने हामिद मंडल के जैश से जुड़े होने का दावा किया। एसटीएफ की तरफ से आतंकी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद 9 मई को राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बर्धमान जिले से जैश ए मुहम्मद के आतंकी हामिद मंडल को गिरफ्तार किया है। बंगाल पुलिस के अनुसार, जैश से जुड़े आतंकी हामिद मंडल ने सीएम शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश रची थी। हामिद मंडल को गुरुवार देर रात बर्धमान जिस किराये के फ्लैट से गिरफ्तार किया, उसमें दो-तीन महीनों से छिपकर रह रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटे भी साथ रहते थे। एसटीएफ के अनुसार आतंकी हामिद को बर्दवान के रेनेसां हाउसिंग से गिरफ्तार किया गया है। वह जैश-ए-मुहम्मद का आतंकवादी हामिद सज्जाद भट समूह से जुड़ा है। एसटीएफ ने कहा है कि वह कई सालों से बंगाल में रह रहा था। गिरफ्तार हामिद के पास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और वीआईपी की यात्राओं से संबंधित सभी दस्तावेज बरामद हुए है। दावा है कि जैश-ए-आतंक के मुख्यमंत्री पर हमला करने की योजना थी। पुलिस को उसके पास से कुछ और सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं, जिनके बारे में जांच अधिकारी अभी भी बात करने से कतरा रहे हैं। सीएम की हत्या साजिश का खुलासा होने पर एसटीएफ और राज्य पुलिस संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी गई हैं।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *