कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) से जमानत मिल गई है। दोनों नेताओं को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। वे 8 से 10 CJP समर्थकों के साथ तिरंगा लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने उन पर निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। इससे पहले दोनों की हिरासत बढ़ाई गई थी, जबकि दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को हिरासत में लिए जाने के करीब सात दिन बाद जमानत मिली है। दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था।मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन दिन की कस्टडी की मांग की थी। हालांकि,  जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं को अब दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) से जमानत मिल गई है। जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर को सरकार ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी थी। इसके अगले दिन 13 अक्टूबर को सौरभ दास और आशुतोष रांका अपने समर्थकों के साथ तिरंगा लेकर वहां पहुंच गए।पुलिस ने इसे निर्धारित नियमों का उल्लंघन माना और दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें पांच दिन के लिए जेल भेजा गया था। मामले में 19 अक्टूबर को दोनों नेताओं की हिरासत दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई थी। इसके बाद उनकी रिहाई को लेकर कानूनी प्रक्रिया जारी रही।अब स्पेशल कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों नेताओं को राहत मिली है। इस मामले में बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि दोनों नेता पहले मजिस्ट्रेट के फैसले का इंतजार करें। जरूरत पड़ने पर वे ऊपरी अदालत का रुख कर सकते हैं।इसके बाद निचली अदालत में चली कार्यवाही के दौरान दोनों नेताओं को जमानत मिल गई।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *