एक तरफ शनिवार (18 जुलाई) को पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है, तो वहीं पार्टी में फूट के बाद एक धड़े के निशाने पर आए नेताओं को चुनौती दी है. साथ ही ममता बनर्जी से वापस लौटने को कहा गया है. साथ ही कहा है कि अगर वह ऐसा करते हैं, तो खुद एक घंटे के भीतर पार्टी से इस्तीफा दे देंगे. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर आज मुझे भला-बुरा कह रहे हैं, या मुझ पर आरोप लगा रहे हैं. उन्हें मैं चुनौती देता हूँ कि वे दीदी के पास वापस आ जाएँ. अगर वे ऐसा करते हैं, तो मैं एक घंटे के भीतर पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा. लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे. उन्होंने बीजेपी के साथ डील की है. पार्टी छोड़ो, बागी गुट या बीजेपी में शामिल हो जाओ. ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों से सुरक्षा लो. फिर अभिषेक बनर्जी पर आरोप लगाओ. उन्हें बुरा-भला कहो. इसके अलावा बनर्जी ने कहा है कि हर किसी को अपना फैसला लेने और जहां चाहे वहां जाने का अधिकार है. लेकिन अगर कोई ईडी का समन मिलते ही पाला बदल लेता है, तो साफ है कि वह लड़ना नहीं चाहता. वे डरे हुए हैं. सिर्फ डरे हुए लोग ही हार मानते हैं. बनर्जी ने कहा कि मुझे भी ईडी ने समन भेजा है. मैं भागा नहीं. मुझे लगभग 10 बार बुलाया गया. सीबीआई, एसटीएफ और राज्य पुलिस ने भी मुझे समन भेजा है. मेरे खिलाफ 20-30 एफआईआर दर्ज हैं. मुझे खुद की सही संख्या नहीं पता है. मैंने हाईकोर्ट से अपील की है कि डीजीपी से मेरे खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर की लिस्ट मांगी जाएगी. 

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *