दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर शनिवार (5 सितंबर) को 200 से ज्यादा फ्लाइट देरी से चल रही हैं. इसमें मौसम बिगड़ने और तेज बारिश को बड़ा कारण बताया जा रहा है. भारी बारिश के चलते आईजीआई एयरपोर्ट पर फ्लाइट अराइवल में 70 मिनट की देरी हो रही हैं, जबकि डिपार्चर करीब 130 मिनट की देरी से हो रहा है. इसी के मद्देनजर एयरलाइंट ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है. दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है. एयरलाइन की टीमें मौसम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.  एयरलाइंस का कहना है कि अगर आप आज फ्लाइट से सफर कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस वेबसाइट या ऐप पर जरूर चेक कर लें. साथ ही सड़क पर ट्रैफिक और धीमी रफ्तार की वजह से एयरपोर्ट पहुंचने में ज्यादा समय लग सकता है. इसलिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें. इंडिगो द्वारा जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी में कहा गया है कि खराब मौसम की वजह से अभी दिल्ली में फ्लाइट्स में देरी हो सकती है. हमारी टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो हमारी सलाह है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले हमारी वेबसाइट http://t.co/nTbt4mrMOX या ऐप पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें. एडवाइजरी में कहा गया है कि कृपया यात्रा के लिए थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलें, क्योंकि सड़कों पर ट्रैफिक सामान्य से धीमा हो सकता है. आपके धैर्य और समझदारी के लिए हम आपके आभारी हैं. आपकी सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *