पूर्वी दिल्ली के मंडोली इलाके में एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसमान में काला धुआं छा गया है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने बताया कि रविवार को दिल्ली के मंडोली इलाके में एक गोदाम में आग लगने की सूचना सुबह 11:34 बजे मिली। शुरुआत में, दो वॉटर टेंडर, तीन वॉटर बोजर और एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी को राहत-बचाव कार्य में लगाया गया। दिल्ली फायर सर्विस की ओर से बताया गया कि बाद में फायर की गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर आठ कर दी गई।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *