दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है. छात्र दो चरणों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।. पहले चरण में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोटिंग होगी. मतदान पूरा होने के बाद 19 सितंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस बार चार प्रमुख पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष के लिए 5, सचिव के लिए 4 और सह-सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार शामिल हैं. कुल उम्मीदवारों में 6 महिलाएं हैं. वहीं, 8 उम्मीदवार बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग से हैं. आइए, इसी कड़ी में जानते हैं कि डूसू चुनाव 2026 के लिए क्या इंतजाम हैं. जानते हैं कि कितने पोलिंग सेंटर्स पर मतदान होगा. किस समय वोट डाले जाएंगे. वोट डालने के लिए कौन सा दस्तावेज स्टूडेंट्स को चाहिए होगा. जानेंगे कि इस बार कितने उम्मीदवार मैदान में हैं. डूसू चुनाव के लिए डीयू प्रशासन की तरफ से कुल 52 पोलिंग सेंटर बनाए हैं. जो नॉर्थ और साउथ कैंपस में बनाए गए हैं. 18 सितंबर को इन 52 पोलिंग सेंटरों पर मतदान की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. तो वहीं 19 सितंबर को मतदान के नतीजे घोषित किए जाएंगे. सेंट्रल पैनल के वोटों की गिनती मल्टीपर्पज हॉल में की जाएगी. डूसू चुनाव में EVM से मतदान होता है. मसलन, स्टूडेंट्स EVM में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए छात्रसंघ का चुनाव करते हैं. डूसू चुनाव 2026 के लिए 17 सितंबर को EVM आ गई हैं, जो सभी 52 पोलिंग सेंटर्स पर भेज दी गई हैं. वहीं EVM में खराबी होने पर उसे बदलने को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई है, जिसके तहत अगर EVM में गड़बड़ी होती है, तो उसे 10 से 15 मिनट में बदल जाएगा, नई EVM आएगी. डूसू चुनाव 2026 के लिए दो पालियों में मतदान आयोजित किया जाएगा. असल में डीयू में दो तरह के कॉलेज संचालित होते हैं. एक रेगुलर कॉलेज है तो वहीं दूसरे सांध्य कॉलेज हैं. इसे देखते हुए दो पालियों में मतदान का आयोजन किया जाएगा. रेगुलर कॉलेजों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा. तो वहीं सांध्य कॉलेजों में दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक मतदान होगा. डूसू चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए डीयू प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है, जिसके तहत डूसू चुनाव पुलिस बल की सुरक्षा में संपन्न कराए जाएंगे. इसके साथ ही अपने स्तर पर कॉलेज प्रशासन पर भी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे. डूसू चुनाव 2026 में मतदान करने के लिए यूनिवर्सिटी व कॉलेज की तरफ से जारी ID कार्ड जरूरी है. हालांकि पहले साल यानी अभी एडमिशन लेने वाले छात्र भी डूसू चुनाव के लिए मतदान कर सकते हैं, लेकिन बड़ी मात्रा में पहले साले के छात्रों को ID कार्ड जारी नहीं किए गए हैं. ऐसे में ये छात्र सत्यापित फीस रसीद, फोटो युक्त बोनोफाइड सर्टिफिकेट, सरकारी पहचान पत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं. हालांकि मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है.
ABVP के सेंट्रल पैनल के उम्मीदवार
- अध्यक्ष : यश डबास
- उपाध्यक्ष : ईशू मौर्या
- सचिव : रिया छाबड़ी
- सहसचिव : लक्ष्य राज सिंह
NSUI के सेंट्रल पैनल के उम्मीदवार
- अध्यक्ष : विजय शंकर मीणा
- उपाध्यक्ष : वीर चतरथ
- सचिव : नम्रता चौधरी
- सहसचिव : गोपाल चौधरी
AISA-SFI के सेंट्रल पैनल के उम्मीदवार
- अध्यक्ष : अनन्या रतुड़ी
- उपाध्यक्ष : अक्षत शिखर
- सचिव : स्टैनजिन डेस्केयोंग
- सह-सचिव : बी परिजात
SSP के सेंट्रल पैनल के उम्मीदवार
- अध्यक्ष : अश्मित कुमार पवार
- सचिव : पंकज कुमार
डूसू चुनाव मुख्य तौर पर दो स्तर पर होता है. इसमें कॉलेजों में छात्रसंघ का चुनाव होता है. तो वहीं सेंट्रल पैनल पर भी छात्रसंघ चुना जाता है. डूसू चुनाव 2026 में सेंट्रल पैनल पर कुल 19 उम्मीदवार चुनाव में लड़ रहे हैं, जिसमें अध्यक्ष पर सबसे अधिक 7, उपाध्यक्ष पद पर 5, सचिव पद पर 4 और संयुक्त सचिव पद पर 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
