असम के गुवाहाटी के बेलटोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. 25 साल की रिया तुलादकर महिला का शव उसके फ्लैट के अंदर मिला है और कटा हुआ सिर फ्रिज के अंदर मिला था. इस केस में उनके पति रामानुजन गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया था. रामानुज गोस्वामी ने मंगलवार को अदालत ले जाते समय एक बयान दिया है. उसने कहा है कि मुझे कोई पछतावा नहीं है, न ही कोई माफी मांगनी है. रामानजुन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, सने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और जेल से छूटने के बाद मैं उस ‘शुगर डैडी’ को मार डालूंगा. जब पत्रकारों ने बार-बार उस व्यक्ति की पहचान बताने के लिए कहा, तो वह नाराज हो गया और मीडियाकर्मियों के साथ बदतमीजी से पेश आया. मंगलवार को गोस्वामी को अदालत में पेश किया गया. उन्हें एक दिन पहले ही सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था. लगभग दो दिनों तक अपने घर से दूर रहने के बाद, उन्होंने रविवार देर रात पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उससे इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है.जांच करने वालों को शक है कि बहस के बाद गोस्वामी ने तालुकदार पर किसी धारदार हथियार से हमला किया. जिस व्यक्ति को उसने “शुगर डैडी” कहा था, उसकी पहचान और उस टिप्पणी के पीछे की परिस्थितियां अब जांच का हिस्सा बन सकती हैं. यह मामला 6 सितंबर को तब सामने आया जब गुवाहाटी में पड़ोसियों ने जोड़े के अपार्टमेंट से बदबू आने की शिकायत की. निवासियों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने नवविवाहित जोड़े को दो दिनों से नहीं देखा था और उनके दोनों मोबाइल फोन भी बंद थे. शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला की गर्दन पर कथित तौर पर दाओ से हमला किया गया था. उसके बाद सिर को धड़ से अलग कर काले रंग की पॉलीथिन में रखा गया था और फ्रिज में छिपा दिया गया था. महिला के हाथों की उंगलियाँ भी काट दी गई थीं. महिला का बाकी शव बिना कपड़ों के मिला.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *