खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का हेलीकॉप्टर कालिम्पोंग लैंड नहीं हो सका। अब वह हेलीकॉप्टर से सिलीगुड़ी के निकट राज्य शाखा सचिवालय उत्तर कन्या उतरे हैं और उत्तर कन्या से ही वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दोपहर 12:15 बजे के लगभग विमान से बागडोगरा एयरपोर्ट उतरे। वहाँ से हेलीकॉप्टर से कालिम्पोंग के लिए रवाना हुए। कालिम्पोंग में मौसम खराब होने की वजह से दृश्यता काफी कम थी, जो हेलीकॉप्टर के लैंड करने के अनुकूल नहीं था। इसे देखते हुए उनका हेलीकॉप्टर वहां लैंड नहीं कर सका। उनका हेलीकॉप्टर उत्तर कन्या की ओर घूम गया, दोपहर डेढ़ बजे के लगभग राज्य शाखा सचिवालय उत्तर कन्या पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार वह उत्तर कन्या से ही कालिम्पोंग के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होकरविभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्य शाखा सचिवालय में ही मुख्यमंत्री एक प्रशासनिक बैठक करेंगे।  बैठक करने के बाद वह कोलकाता के लिए रवाना हो जाएगा।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *