ईरान ने दावा किया है कि उसकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के मुहाने के पास अमेरिकी सेना की सबसे आधुनिक अंडरवॉटर ड्रोन को पकड़ लिया है। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि इस अंडरवॉटर ड्रोन को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक जटिल खुफिया ऑपरेशन के तहत कब्जे में लिया। IRGC ने इसे अमेरिकी बेड़े की सबसे आधुनिक और इंटेलिजेंट अनमैन्ड सबमरीन में से एक बताया है। ईरान के सरकारी मीडिया ने इस यान की पहचान अनमैन्ड अंडरवॉटर व्हीकल (समुद्री ड्रोन) के तौर पर की। इसने कहा कि यह पानी के नीचे निगरानी, समुद्र तल की मैपिंग, माइन का पता लगाने और सबमरीन केबल व पाइपलाइन की जांच करने में सक्षम है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कब्जे में लिए गए अंडरवॉटर ड्रोन का नाम Dive-LD है, जिसे कैलिफोर्निया की डिंफेंस कंपनी अंदुरिल ने बनाया है। कंपनी के अनुसार, यह विशाल ऑटोनॉमस अंडरवॉटर सबमरीन 19 फुट (5.8 मीटर) लंबी है। अमेरिका ने अंडरवॉटर ड्रोन को घात लगाकर पकड़े जाने से इनकार किया है। सेंट्रल कमांड के एक प्रवक्ता ने कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि अंडरवॉटर ड्रोन में एक दिन पहले खराबी आ गई थी। उन्होंने कहा कि यह ड्रोन एक पुराना और खराब एंडिरिल डाइव-एल़डी मॉडल था। हॉकिन्स ने कहा कि वह चल रहे ऑपरेशन के समर्थन में इलाके के पानी का सर्वे कर रहा था। खराब हुआ ड्रोन एक पुराना मॉडल था, जो न तो कोई संवेदनशील डेटा इकठ्ठा कर रहा था और न ही उसमें कोई गोपनीय सोनार या रडार उपकरण लगा था।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *