जम्मू-कश्मीर में पुलिस का आतंकवादियों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन अशदार’ जारी है. इस बीच लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी यासिर को मार दिया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि ‘ऑपरेशन अशदार’ में मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक है. पुलिस के ‘ऑपरेशन अशदार’ में मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी यासिर के तौर पर हुई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है. पुलिस ने बताया, “ऑपरेशन अशदार के दौरान मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी नागरिक यासिर के तौर पर हुई है.” जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा इस कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म ‘एक्स’ के जरिए दी गई है. पुलिस ने ट्वीट में लिखा, “आप भाग तो सकते हैं लेकिन छिप नहीं सकते! ऑपरेशन अशदर के दौरान मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैबा के पाकिस्तानी नागरिक यासिर के रूप में हुई है.”  बता दें कि शनिवार (5 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग में ज्वाइंट सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में यासिर को मारा गया है. पुलिस के मुताबिक आतंकी यासिर लश्कर-ए-तैयबा के सुलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा था. लेकिन वह पिछले एक साल से इस ग्रुप से अलग हो गया था और अलग काम कर रहा था. यह संयुक्त ऑपरेशन गुरुवार, 3 सितंबर को भारतीय सेना (चिनार कोर), जम्मू-कश्मीर पुलिस (SOG) और CRPF ने बडगाम जिले के अशदार गली के दुर्गम पहाड़ी और जंगली इलाकों में शुरू किया था. सतर्क सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक संदिग्ध समूह का पता लगाया था जो पीर पंजाल रेंज के ऊंचे पहाड़ी रास्तों से होते हुए पखेरपोरा (पुलवामा) से यूसमर्ग (बडगाम) की ओर बढ़ रहे थे. चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे जबरदस्त मुठभेड़ हुई और शुक्रवार को यासिर मारा गया. सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एक AK-सीरीज की असॉल्ट राइफल, मैगजीन, गोला-बारूद और युद्ध में इस्तेमाल होने वाली अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की. आस-पास के घने जंगलों में तलाशी अभियान जोरों पर है क्योंकि सुरक्षा बल छिपे हुए किसी भी अन्य संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं. इस बीच, सुरक्षा के लिहाज से पास के यूसमर्ग और दूधपथरी रिसॉर्ट्स में आने-जाने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा प्रतिबंध लागू हैं. यह घटनाक्रम जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी अभियानों के तेज होने के बीच हुआ है, जिनका मकसद इस क्षेत्र में सक्रिय विदेशी आतंकवादियों का पता लगाना और उन्हें खत्म करना है. पुलिस ने अपनी पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल के कार्यालय को भी टैग किया. बताया जा रहा है कि यासिर यूसमर्ग इलाके में लश्कर का प्रमुख कमांडर बनकर उभरा था. कश्मीर में सुरक्षा बल लंबे समय से यासिर की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था. शनिवार को सुरक्षा बल और आतंकी का आमना-सामना हुआ, जिसमें यासिर को गोली मार दी गई. पुलिस का यह एनकाउंटर जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों का हिस्सा है. फिलहाल सुरक्षा बल अब यासिर के एनकाउंटर के बाद उसके साथियों को लेकर भी जांच में जुटी हुई है. वहीं जांच की जा रही है कि कहीं यासिर किसी बड़ी गतिविधि या योजना को अंजाम देने में तो शामिल नहीं था.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *