वो पहले लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता, फिर भरोसा जीत उनके अश्‍लील वीडियो बना लेता. इसके बाद शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल. महाराष्‍ट्र में कोल्हापुर के हातकणंगले तालुका के पुलाची शिरोली इलाके में शाहिद सनदी नाम के एक शख्‍स को गिरफ्तार हुआ है, जिसपर लड़की के साथ यौन उत्पीड़न कर, अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है. आरोप है कि शाहिद अब तक 10 लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है. शाहिद का गंदा खेल यूं ही चल रहा था, क्‍योंकि किसी भी लड़की ने बदनामी के डर से उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की थी. लेकिन एक 20 वर्षीय पीड़िता ने रविवार रात हिम्‍मत जुटाई और राजारामपुरी पुलिस स्टेशन में शाहिद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामला हातकणंगले पुलिस को ट्रांसफर होते ही पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी शाहिद समीर सनदी को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. आरोप है कि शाहिद ने युवती के साथ अत्याचार कर उसका वीडियो बनाया और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर किया. हिंदुत्ववादी संगठनों ने दावा किया है कि आरोपी ने इस तरह से करीब 10 लड़कियों को अपना शिकार बनाया है. इस मामले को लेकर शहर में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. यौन उत्पीड़न और अश्लील वीडियो कांड के विरोध में आज कोल्हापुर का शिरोली गांव बंद है. इस घिनौने कृत्य के विरोध में आज शिरोली गांव के नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने गांव बंद का आह्वान किया है. शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्थान और बजरंग दल जैसे संगठनों का दावा है कि शाहिद ने केवल एक नहीं, बल्कि इलाके की करीब 10 लड़कियों के साथ इसी तरह का कृत्य किया है. हिंदुत्ववादी संगठनों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि इस सेक्स स्कैंडल की तह तक जांच हो और आरोपी को ऐसी सजा मिले जो मिसाल बने. आरोपी इसी गांव का निवासी होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. आज सुबह से ही गांव के बाजार और प्रतिष्ठान बंद रखकर इस घटना का कड़े शब्दों में निषेध व्यक्त किया जा रहा है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए शिरोली और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. आरोप लग रहे हैं की मासूम युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाए गए और उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण किया गया. इसमें लव जिहाद का गहरा संदेह जताया जा रहा है. आरोपी शाहिद फार्मेसी का छात्र है. बताया जा रहा है की उसने सोशल मीडिया के जरिए 18 से 22 साल की लड़कियों से दोस्ती की और उन्हें प्रेम जाल में फंसाया. वह उन्हें कोल्हापुर और शिरोली के लॉज में बुलाकर उनके साथ अत्याचार करता था और इस दौरान छिपकर अश्लील वीडियो बनाता था. आरोपी इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवतियों को ब्लैकमेल करता था और उनका बार-बार मानसिक और शारीरिक शोषण करता था. आरोप है कि शिरोली, हुपरी और हातकणंगले की कई लड़कियों के इस जाल में फंसे होने की आशंका है. अपर पुलिस अधीक्षक अन्नासाहेब जाधव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्टेशन में खुद कमान संभाली है. पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई और भी इस धोखाधड़ी का शिकार हुआ है, तो वे निडर होकर शिकायत दर्ज कराएं, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. इस घटना के विरोध में और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आज शिरोली गांव बंद रखने का निर्णय लिया गया. शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्थान सहित विभिन्न संगठनों ने पुलिस को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *