कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने के दौरान होटल के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि आग लगने की वास्तविक वजह का पता नहीं चल सका है। घटना कोलकाता के व्यस्त न्यू मार्केट एरिया में हुई। फ्री स्कूल स्ट्रीट पर स्थित होटल में अचानक आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई।आग तेजी से फैलने के कारण होटल के अंदर मौजूद लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया। इस भीषण अग्निकांड में अब तक 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। दमकल की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि आग किस वजह से लगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।प्रशासन की ओर से आग के कारणों की जांच की जा रही है। होटल में सुरक्षा व्यवस्था, आग से बचाव के इंतजाम और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सकती है।
