महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक और मैजिक ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई। यह हादसा आज शाम नांदेड़-भोकर रोड पर वाकद गांव के पास हुआ। घायलों को इलाज के लिए भोकर और नांदेड़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव अभियान चल रहा है और पुलिस ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए मौके पर पहुंच गई है। हादसे पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। साथ ही पीएम मोदी ने मुआवजे का भी ऐलान किया है। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को ट्वीट करते हुए लिखा कि  राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरसी) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *