मुर्शिदाबाद ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. इस बीच, रेलवे ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों के परिवारों को 2.5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. गैटमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुपरवाइजर को पहले ही निलंबित कर दिया गया था. रेलवे इस पूरे मामले की जांच कर रही है. ट्रेन दुर्घटना के कारण दोपहर बाद तक रेल सेवाएं बाधित रहीं. रेलखंड पर लगाए गए अवरोध के कारण अजीमगंज से कटवा जाने वाली ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. ट्रेनों को कटवा स्टेशन पर रोक दिया गया है. कटवा स्टेशन पर सैकड़ों ट्रेन यात्री इंतजार कर रहे हैं. मुर्शिदाबाद के बरहमपुर में 7 तारीख की सुबह चलती ट्रेन के चपेट में आने से एक स्कूल जा रही कार हादसे की शिकार हो गयी. इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक बच्चे की मौत इलाज के दौरान हुई है. हादसे के बाद एडीआरएम के नेतृत्व में 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच दल घटनास्थल पर पहुंचा है. पूर्वी रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे ऐसे मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस नीति का पालन करता है. पूरी घटना की जांच की जाएगी. घायलों के इलाज के लिए एक मेडिकल टीम भेजी गई है. बरहामपुर के विधायक सुब्रता मैत्रा ने कहा कि इतने सारे छात्रों की मौत दुखद और पीड़ादायक है. रेलवे को इस बात की जांच करनी चाहिए कि इतने सारे स्कूली छात्रों की जान क्यों गई. अधीर चौधरी ने आरोप लगाया कि रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था का कोई अभाव है.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *