नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को पुराने मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार (18 सितंबर) को ही ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया था, जब टीएमसी प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नाम वापस ले लिया था. कांग्रेस प्रवक्ता मीता चक्रवर्ती ने कहा, ‘आज ममता बनर्जी ने मिलन प्रधान को अपना समर्थन दिया।. कुछ ही घंटों के भीतर कांग्रेस प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया गया. अगर आप डराने-धमकाने का तरीका अपनाते हैं, विपक्ष को जगह नहीं देते तो क्या आप इस देश में तानाशाही चाहते हैं या लोकतंत्र? अगर आपको लगता है कि आप ऐसी धमकियों से कांग्रेस या विपक्ष को रोक सकते हैं तो आप पूरी तरह गलतफहमी में हैं.’ इससे पहले, शुक्रवार (18 सितंबर) को ममता बनर्जी को दोहरा झटका तब लगा था, जब एक तरफ चुनाव आयोग ने टीएमसी का सिंबल और नाम फ्रीज कर दिया तो दूसरी ओर पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान ने अपना नाम वापस ले लिया था. इसके बाद बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देने का फैसला किया था. ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेंगे ताकि इंडिया गठबंधन मजबूत हो सके. उनके पास एक अच्छा उम्मीदवार है, जिसको चुनाव में हम सपोर्ट करेंगे।.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह देश के व्यापक हित में है।. रेजिनगर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मैं बाद में फैसला करूंगी. असम में हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।.’ उन्होंने टीएमसी का सिंबल-नाम फ्रीज करने के फैसले पर चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा. ममता ने कहा, ‘हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला दिन है. हमारे देश में जो हो रहा है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, अवैध, अलोकतांत्रिक और एक राजनीतिक दल के अहंकार को संतुष्ट करने के लिए पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण बदला है.’ सीएम शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद नंदीग्राम सीट खाली हुई थी. यहां 6 अक्टूबर को चुनाव होगा, जबकि 9 अक्टूबर को नतीजे जारी किए जाएंगे.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *