नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा सामने आया है। यहां फेरी के हेलिपैड पर उतरते समय दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों हेलिकॉप्टरों को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने हादसे की पुष्टि की है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, फिस्टेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलिकॉप्टर सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलिपैड पर उतर रहे थे। इसी दौरान दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए।टक्कर के कारण दोनों हेलिकॉप्टरों को नुकसान पहुंचा। हादसे में एक विदेशी नागरिक की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए थे। फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी  ने भी घटना की पुष्टि की।उन्होंने बताया कि खुम्बु पासांगल्हामु क्षेत्र के फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए थे।पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही हैं। 

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *