प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धुरंधर-2 के सांग आरी-आरी से वडोदरा के ‘नमो 4 विकसित भारत’ कार्यक्रम में ग्रैंड एंट्री ली। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में एक बदले अंदाज में दिखे। पीएम नरेंद्र मोदी के सरकारी कार्यक्रम की तुलना एक यूर्थ कंसर्ट से हो रही है। इसकी वजह यह है कि यह पहला मौका था जब पीएम मोदी किसी सरकारी कार्यक्रम रैंप पर चलकर स्टेज पर पहुंचे। इस कार्यक्रम में जहां नई तकनीक का इस्तेमाल हुआ तो वहीं दूसरी तरफ एक के एक कई गाने भी बजे। जिनसे पूरे कार्यक्रम का माहौल यूथ कंसर्ट वाला हो गया। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में कांग्रेस और राहुल गांधी का नाम नहीं लिया लेकिन 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ पिछली सरकार कहकर हमला बोला। पीएम मोदी ने ‘नमो फॉर विकसित भारत’ इवेंट में, मोदी ने 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबे पूरे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को देश को समर्पित किया। इसमें 326 किमी तक फैले तीन वेस्टर्न सेक्शन शामिल हैं, जिन्हें 20,700 करोड़ रुपये से ज्यादा में बनाया गया है। पीएम ने कहा कि इससे माल ढुलाई में तेजी आई है। पीएम जब एमएस यूनिवर्सिटी के ग्राउंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे तो सबसे पहले धुरंधर गाने पर उन्होंने एंट्री ली। इसके बाद वी विल रॉक यू, नमो नमो और मोदी मोदी गाने से माहौल बना दिया। पीएम के रैंप पर चलने के दौरान मां हीरा बा का लाल गाना भी बजा। पीएम मोदी ने इस दौरान युवाओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और अपनी प्रतिक्रिया भी दी। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम नए प्रयोगों का गवाह बना। युवाओं के गर्मजोशी भरे स्वागत पीएम मोदी खुश दिखे। उन्होंने दो बार रैंप वॉक के दौरान पलटकार अभिवादन को स्वीकार किया। यह पहला मौका जब पीएम मोदी के किसी सरकारी कार्यक्रम ने पूरे देश का ध्यान खींचा है। इस कार्यक्रम की खूबी यह रही है कि इसमें विजुअल इंपैक्ट काफी पॉवरफुल था। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी के आगे के कार्यक्रम इसी तर्ज पर आयोजित हो सकते हैं। इस कार्यक्रम में भीड़ कम थी लेकिन इसका चर्चा पूरे देश में हो रही है। सोशल मीडिया पर रील्स और फोटो सुर्खियों में हैं। इस कार्यक्रम में अधिक प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे के थे लेकिन कार्यक्रम में तकनीक के तालमेल से कार्यक्रम उबाऊ होने की बजाय रोचक हो गया। पीएम मोदी का स्वागत भी स्वच्छता से किया गया। इसके लिए वडोदरा नगर निगम ने बड़ा सफाई अभियान चलाया था। पीएम माेदी ने भी युवाओं का जोश देखकर राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्हाेंने कहा कि हर चौराहे पर झूठ से भटकाने वाले मिल जाएंगे, लेकिन आज का युवा सच की हुंकार से चलता है। इस राहुल गांधी के ऊपर हमला माना जा रहा है। केंद्र सरकार के कार्यक्रम का एक दशकों पुराना प्रोटोकॉल है। उसी फॉर्मेट पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं। वडोदरा में ‘नमो 4 विकसित भारत’ कार्यक्रम की पूरे देश में गूंज होने के बाद चर्चा हो रही है कि क्या अब इसी थीम पर पीएम मोदी सरकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे। जो अधिक जो और यूथ कनेक्ट वाले हों। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में युवाओं को बताया कि उनकी सरकार ने पिछले 10 सालों में 50000 कोच बनाए हैं। पूर्व की सरकार 10 टॉयलेट भी नहीं बना सकी। उन्होंने इस तरीके से संदेश देने की कोशिश की सरकार दिन रात देश के विकास के लिए मेहनत कर रही है। वडोदरा में पीएम के कार्यक्रम में हुए प्रयोगों की चर्चा की गूंज विपक्ष के खेमे तक में हुई है। कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कॉपी पेस्ट का आरोप लगाया है। बीजेपी के पूर्व आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने पीएम मोदी के ऑरी-ऑरी और वी विल राॅक गाने वाला वीडियो साझा किया है। पीएम मोदी के रैंप वॉक वाले अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के लिए वीवीआईपी के बाद सभी सीटें बुक माय शो के जरिए भरी गई थी। बुकिंग खुलने के बाद 1 घंटे में सीटें खत्म हो गई थीं। डाटा के अनुसार 42 हजार लोग वेटिंग में रह गए थे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी का वेलकम भी सफाई कर्मियों ने बोनसाई बरगद के पेड़ को देकर किया। पीएम मोदी 2014 में वडोदरा से लोकसभा चुनाव लड़े थे। उन्होंने तब बड़ी जीत हासिल की थी। जो अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पीएम मोदी ने वडोदरा के कार्यक्रम में शहर से अपने जुड़ाव और अधिकार को व्यक्त किया। उन्होंने वडोदरा नगर निगम के काम की भी तारीफ की।
