प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं. यहां पीएम मोदी जी 6269.86 करोड़ रुपये की 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी बनारस से पुणे के हडपसर और अयोध्या से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलने वाली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे. पीएम मोदी जी दोपहर लगभग 1:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. शाम लगभग 5:00 बजे बरेका (BLW) मैदान में एक विशाल ‘महिला सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 40,000 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है.  28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. ये ट्रेनें बनारस-हडपसर (पुणे) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के बीच चलेंगी. इससे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी. ट्रेन शुरू होने से काशी विश्वनाथ धाम, राम मंदिर अयोध्या और शिर्डी साईं बाबा की यात्रा आसान होगी.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर 50 हज़ार महिलाओं से संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम जी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में गिरने के बाद अपने ‘मन की बात’ महिलाओं से करेंगे. संसद में इस संशोधन विधेयक के गिरने के बाद पीएम का महिलाओं से ये इस तरह का पहला संवाद होगा. इस दो दिन के दौरे में काशी को भी पीएम जी बहुत बड़ी सौगात देने वाले हैं.  इसके अलावा पीएम मोदी जी बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने उनके दरबार भी जायेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कल और परसों के अपने काशी दौरे पर 6269.86 करोड़ रुपये की 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें 48 परियोजनाओं का लोकार्पण और 112 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है. इनमें एसटीपी, सड़क, पुल और अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण काम शामिल हैं. गंगा नदी पर पुराने रेलवे पुल के बगल में प्रस्तावित पुल का भी पीएम शिलान्यास करेंगे. पीएम जी बुधवार को जब बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जायेंगे, तब बीएलडब्लू से मंदिर तक के रास्ते पर रोड शो जैसा माहौल दिखाई दे सकता है. बीएलडब्लू के मैदान में होने वाली पीएम की रैली में महिलाओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतज़ाम भी महिला केंद्रित रखा गया है. वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के मुताबिक 1500 से अधिक महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बीएलडब्लू में की गई है. पीएम की सुरक्षा की देखते हुए पूरे मैदान में सीसीटीवी, एंटी ड्रोन सिस्टम और एटीएस, पैरा मिलिट्री और पुलिस की तैनाती की गई है. पीएम जी जिन सड़कों से होकर गुज़रेंगे, उन पर 2000 से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं. पीएम के पूरे दौरे में सुरक्षा के बेहद चाकचौबंद इंतज़ाम किए गए हैं. 

बनारस – पुणे ट्रेन का रूट और फायदे 

  • काशी से पुणे तक सीधी यात्रा आसान होगी. 
  • बनारसी सिल्क व्यापार और मजदूरों को लाभ
  • रास्ते में प्रमुख स्टेशन- प्रयागराज, झांसी, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, दौंड
  • यात्रा समय लगभग 30 घंटे में पूरा होगा.  

अयोध्या – मुंबई ट्रेन के फायदे

  • राम मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा
  • पूर्वी यूपी के प्रवासी मजदूरों को सीधी ट्रेन
  • ट्रेन सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे स्‍टेशनों पर रुकेगी.
  • यात्रा लगभग 28 घंटे में पूरी होगी 
  • अब देश में कुल 64 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हो जाएंगी. 

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *