राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर साझा की और इसे अपने लिए यादगार सुबह बताया। उन्होंने पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत को विस्तृत और ज्ञानवर्धक बताया। राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात को यादगार बताया। उन्होंने पीएम मोदी के समय देने और उनके विचारों व मार्गदर्शन से सीखने का अवसर मिलने पर आभार जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त को विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब 45 सांसदों के साथ नाश्ते पर मुलाकात की। इस दौरान अलग-अलग दलों के सांसद मौजूद रहे। बैठक में संसदीय क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़ाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों से अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए उपलब्ध संसाधनों और अधिकारों का प्रभावी इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से जुड़ी विकास योजनाओं के लिए सांसद प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। नाश्ते के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपने संसदीय क्षेत्रों की जनता के प्रति जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *