कोलकाता के दक्षिण दमदम नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 के तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्षद और स्वास्थ्य विभाग के सीआईसी संजय दास की अस्वाभाविक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। शनिवार सुबह उनके घर से फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया। आनन-फानन में उन्हें नागेरबाजार के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में इसे अस्वाभाविक मौत माना जा रहा है। हालांकि, उनके कमरे से अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि संजय दास राजारहाट-गोपालपुर की पूर्व तृणमूल विधायक अदिति मुंशी और उनके पति, तृणमूल पार्षद देवराज चक्रवर्ती के करीबी माने जाते थे। सूत्रों के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और अवसाद में थे। जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री सुजीत बोस की गिरफ्तारी के बाद संजय दास काफी परेशान चल रहे थे। वहीं, हाल ही में ईडी द्वारा दक्षिण दमदम नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पाचू राय से पूछताछ किए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में भी कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *