आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया. मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए. चेज करते हुए बेंगलुरु 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रनों तक ही पहुंच सकी. लेकिन हार के बाद भी आरसीबी ने खुद को टॉप-2 में बरकरार रखा है. टीम को टॉप-2 में बने रहने के लिए 166 रन बनाने थे. वहीं जीतने वाली हैदराबाद को टेबल की स्थिति के लिहाज से नुकसान झेलना पड़ा. वहीं हैदराबाद को टॉप-3 में ही बरकरार रही. टॉप-2 में रहने वाली टीमों को आईपीएल तक पहुंचने के लिए 2 मौके मिलते हैं. पहला क्वालीफायर-1 हारने के बाद टीमों के पास क्वालीफायर-2 में जीत हासिल करके फाइनल जगह बनाने का मौका होता है. अब बेंगलुरु के पास फाइनल में जाने के लिए 2 मौके होंगे. वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों को फाइनल तक पहुंचने के लिए दो (एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2) मैच खेलने होते हैं और दोनों में ही जीत हासिल करनी होती है. किसी भी मैच में हार का मतलब टूर्नामेंट का सफर खत्म. अब हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचने के लिए एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 में जीतना होगा. हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 79 रन स्कोर किए. अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के लगाकर 56 रन बनाए. क्लासेन ने 24 गेंदों पर 51 रन जड़े, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों में 26 रनों की और नितीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में 29* रन बनाए. चेज के लिए मैदान पर उतरी आरसीबी के बल्लेबाज फ्लॉप नजर आए. टीम के लिए रजत पाटीदार ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए. इसके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. बाकी विराट कोहली ने 15 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 21 रन, टिम डेविड ने 15* रन और क्रुणाल पांडया ने 41* रन बनाए. इस दौरान हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *