कोलकाता पुलिस ने विद्यासागर सेतु पर यातायात प्रतिबंध संबंधी आदेश दिया है. प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विद्यासागर सेतु की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य के चलते द्वितीय हुगली सेतु (विद्यासागर सेतु) 31 मई को बंद रहेगा. इस कार्य में सेतु के स्टे और होल्डिंग केबल्स तथा बेयरिंग आदि को बदलना शामिल है. इस दौरान विद्यासागर सेतु और उससे जुड़े सभी रैंपों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी. डीसीपी ट्रैफिक के सहायक, कोलकाता की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि विद्यासागर सेतु की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य के चलते द्वितीय हुगली सेतु (विद्यासागर सेतु) 31 मई, 2026 (रविवार) को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक 8 घंटे के लिए बंद रहेगा. यह कदम सेतु पर मरम्मत और पुनर्वास कार्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया था. उस आदेश के अनुसार भारी संख्या में वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तन और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था भी की गयी थी. कोलकाता पुलिस ने कोलकाता और हावड़ा के बीच चलने वाली गाड़ियों के लिए बड़े ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की है, साथ ही आने-जाने वालों को पहले से प्लान बनाने और हावड़ा ब्रिज कॉरिडोर सहित दूसरे रास्तों पर देरी की उम्मीद करने की सलाह दी गई है. वीकेंड पर कोलकाता से हावड़ा या कोना एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ट्रैफिक पुलिस ने इस सूचना को व्यापक रूप से प्रसारित करने का निर्देश दिया है ताकि लोग पहले से ही सतर्क हो जाएं. विद्यासागर सेतु के बजाय वैकल्पिक मार्गों (जैसे हावड़ा ब्रिज या बाली निवेदिता सेतु) का इस्तेमाल करें, ताकि वे ट्रैफिक जाम से बच सकें और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.

By UJAGAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *