कर्नाटक में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कर्नाटक के विजयपुरा में भूतनाल झील में बुधवार को 6 लोगों के शव तैरते मिले. मृतकों में 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और मौत की वजह भी स्पष्ट नहीं है. पुलिस हादसे में डूबने और आत्महत्या समेत कई पहलुओं से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की परिस्थितियां साफ होने की उम्मीद है. पुलिस ने कहा, ‘शक है कि झील देखने आते समय वे फिसलकर झील में गिर गए होंगे.’ उन्होंने बताया कि डिप्टी एसपी नागराज, आदर्श नगर पुलिस स्टेशन के पीएसआई सीताराम और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान का तुरंत पता नहीं चल सका. पुलिस ने कहा कि वे आत्महत्या और गलती से डूबने समेत कई संभावनाओं की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि वे यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या हाल ही में किसी परिवार ने कई लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है और ऐसी शिकायतों से जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह और हालात साफ़ हो पाएंगे.
