लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली के गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसे सोमवार रात एक रेड में गिरफ्तार किया गया। बांग्लादेश में रहते हुए शब्बीर ने कोलकाता के हटियारा इलाके में एक सेफ हाउस बनाया था। वह वहां से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा था। वह रेकी करके शहर के आबादी वाले इलाकों में हमले की प्लानिंग कर रहा था। जांच में पता चला कि वह लश्कर के दो हैंडलर ‘अबू हुजैफा’ और ‘सुमामा बाबर’ के टच में था। वह पहले जकी-उर-रहमान लखवी से भी जुड़ा था। गिरफ्तार किए गए शख्स के पास से बांग्लादेशी करेंसी, पाकिस्तानी रुपया, इंडियन कैश और एक नेपाली सिम कार्ड मिला है। पुलिस को शक है कि वह एक नया आतंकी नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से ट्रेंड एक संदिग्ध आतंकी और संगठन के मुख्य रिक्रूटर में से एक शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसे रविवार रात गाजीपुर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया।
