प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज सुबह कोलकाता में हुगली नदी में नौका विहार किया। प्रधानमंत्री जी ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ पीएम मोदी जी ने लिखा, ‘हुगली की कुछ और झलकियां। इस महान नदी में नौका विहार के दौरान मैंने फोटोग्राफी में भी हाथ आजमाया। साथ ही विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को भी नजदीकी से कैमरे में कैद किया।’

प्रधानमंत्री जी ने सोशल मीडिया पर नौका विहार की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘हर बंगाली के मन में गंगा की खास जगह है। कह  सकते हैं कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। इसका पवित्र जल अपने साथ एक पूरी सभ्यता लेकर बहता है।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *