इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में अचानक भीषण आग लग गई. आग आठवीं मंजिल पर लगी. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. सोसाइटी कुल 13 मंजिलों की है. आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया. फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है. जिन्हें सरकारी एम्बुलेंस से 3 मरीज़ों को (एक को मेदांता और दो को अलग-अलग अस्पतालों में) रेफर किया गया है. सभी मरीज़ को-मॉर्बिड (अन्य बीमारियों से ग्रस्त) हैं. हादसे में सात से दस लोगों को मामूली चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के लिए परिसर में स्वास्थ्य विभाग के कैंप लगाए गए हैं. बता दें कि आग लगते ही सोसाइटी में एहतियात के तौर पर लाइट काट दी गई है. जिसके चलते सोसायटी की लिफ्ट बंद हो गई. आग इतनी भयावह है कि ऊपर के फ्लोर में फंसे लोग चीख पुकार करने लगे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सोसाइटी प्रबंधन द्वारा फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और फायर विभाग को सूचना दी गई. फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर है और राहत और बचाव का काम कर रही है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के मुताबिक, अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पा लेगी. जानकारी के मुताबिक, करीब आधे घंटे बाद हाइड्रोलिक वाली दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची. गाजियाबाद अग्निशमन विभाग के पास हाइड्रोलिक नहीं था. ऐसे में नोएडा से हाइड्रोलिक मंगवानी पड़ी. जो पहले दमकल मौके पर पहुंची थी उसका पानी आठवीं मंजिल तक नहीं पहुंच पा रहा था जिसकी वजह से आग बुझाने में भी देरी हुई. दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ समिति के लोग भी आग बुझाने में मदद की. पास की एक बिल्डिंग पर चढ़कर लोग पाइप से पानी की बौछार कर रहे हैं. जिससे आग पर काबू पाने में काफी मदद मिली. फिलहाल आग लगने से करीब 10 फ्लैट जल गए हैं. मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी दमकल के साथ पहुंच गई है. अग्निशमन विभाग के अनुसार, गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की 11वीं मंजिल पर सुबह करीब 8:50 बजे आग लगी. जो तेजी से फैलकर कई अन्य मंजिलों के फ्लैटों तक पहुंच गई. अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, हालांकि पूरी तरह से आग बुझाने के प्रयास जारी हैं. आग पर काबू पाने के लिए वैशाली, साहिबाबाद और नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. इमारत में फंसे कई निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल थे, जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे. अग्निशमन कर्मियों ने उन्हें स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकाला. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है. गौर ग्रीन एवेन्यू के रहने वाले अजय शर्मा ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा- ऊपरी मंजिल पर आग लग गई थी. हमने आग बुझाने का सिस्टम लगवाया हुआ था. RWA ने अभी-अभी आग बुझाने का एक नया सिस्टम लगवाया था. यह बहुत बढ़िया काम कर रहा है. पाइप एक बॉक्स के अंदर था, इसलिए लोग समझ नहीं पा रहे थे कि इसे कैसे खोलें या क्या करें. मैंने कहा, इतना सोचने का समय नहीं है. मैंने जल्दी से शीशा तोड़ा और पाइप बाहर निकाल लिया. कोई घायल नहीं हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *