विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने रणनीति बनाने के लिए एक लंबी मीटिंग की। शनिवार को करीब साढ़े तीन घंटे चली इस वर्चुअल मीटिंग में काउंटिंग एजेंट्स को कई सुझाव दिए गए और जिलेवार काउंटिंग ऑब्जर्वर के नामों की घोषणा की गई। इस लिस्ट में सबसे बड़ा सरप्राइज पार्टी का नया चेहरा प्रतीक उर रहमान है। उन्हें बहरामपुर का काउंटिंग ऑब्जर्वर बनाया गया है। प्रतीक उर रहमान ने चुनाव से ठीक पहले लेफ्ट खेमा छोड़कर अभिषेक बनर्जी से हाथ मिलाकर तृणमूल जॉइन कर ली थी। जॉइन करने के बाद उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पद की लालसा नहीं, बल्कि पार्टी के लिए काम करना है। शुरुआत में उन्हें प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई थी। इस बार तृणमूल लीडरशिप ने बहरामपुर जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों की काउंटिंग की निगरानी की जिम्मेदारी देकर उन पर काफी भरोसा दिखाया है।
