तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में टीवीके ने 110 की बढ़त हासिल कर ली है, जबकि कोलाथुर सीट से मुख्यमंत्री स्टालिन पिछड़ गए हैं. तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया. राज्य में 85 फीसदी से ज्यादा रिकॉर्ड मतदान हुआ. तमिलनाडु में डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच टक्कर है. हालांकि, एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में थलापति विजय की अगुवाई वाली नई नवेली टीवीके बड़ी बढ़त मिलने के आसार जताए हैं, जिससे मुकाबले को त्रिकोणीय होता दिख रहा है. वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. पुडुचेरी में 89.97 फीसदी मतदान हुआ है. वर्तमान में एनडीए गठबंधन सत्ता में है, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी कर रहे हैं. आज के नतीजे तय करेंगे कि एनडीए अपनी सत्ता बरकरार रख पाता है या कोई नया समीकरण बनता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *