विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के चार दिन बाद शुक्रवार को बंगाल को भाजपा का पहला मुख्यमंत्री मिल जाएगा। गृह मंत्री व पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह जी की उपस्थिति में दोपहर तीन बजे से कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में नेता यानी मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शाह नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे।
